विकसित भारत संकल्प यात्रा में नशेड़ी नें की गाली-गलौज

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम के दौरान उस समय हंगामा हो गया जब एक शराबी ग्रामीण कार्यक्रम के बीच में घुसकर हंगामा और गाली-गलौज करनें लगा | मौके पर पंहुची पुलिस नें उसे हिरासत में ले लिया|
थाना क्षेत्र के जूनियर हाई स्कूल शेराखार गौटिया में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम चल रहा था| कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री संदीप शाक्य, मंडल अध्यक्ष सलेमपुर स्वदेश त्रिवेदी, महामंत्री रमेश सोमवंशी, विवेक सिंह, प्रधान उमेश सिंह के अलावा पूर्ति निरीक्षक अमित चौधरी, एडीओ कृषि अमित दिवाकर आदि अधिकारी मौजूद थे| उसी दौरान गाँव का ही नेत्रपाल यादव नशे में धुत होकर पंहुच गया और हंगामा कर गाली-गलौज करनें लगा| जिससे कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गयी| मामले की जानकारी होनें पर थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद सरोज मौके पर पंहुचे और हंगामा कार रहे ग्रामीण को हिरासत में ले लिया |