पॉलीथिन अभियान से दुकानदारों में हड़कंप, 50 हजार जुर्माना वसूला

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)  शासन की सख्ती से नगर पालिका ने शुक्रवार को भी प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। जिसमे कुल 50 हजार रूपये जुर्माना वसूला गया |
कर निर्धारण अधिकारी जगजीवन राम, आरआई योगेंद्र यादव, लिपिक अमित शर्मा व नंदकिशोर, कर संग्रह कर्ता विजय नारायण नें फतेहगढ़ में प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया | जिसमे पंजाबी चाप कार्नर से 5 हजार, संजय गुप्ता मिष्ठान भंडार 10 हजार, छोटेलाल परचून दुकान नगला दीना से 10 हजार, नगला दीना सुशील कुमार से 5 हजार व साउथ इंडियन इडली डोसा से 5 हजार का जुर्माना किया गया| इसके साथ कुल 50 हजार रूपये का जुर्माना कर बरामद हुई पन्नी को जब्त किया गया |