सड़क किनारे पड़ा मिला मेला कर्मचारी का शव

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शनिवार अहले सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला| जिसके गुप्तांग के पास गंभीर चोट थी| सूचना पर पंहुची पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू की | मृतक की शिनाख्त मेला कर्मचारी के रूप में हुई है|
थाना कादरी गेट के लाल दरवाजा से कादरी गेट मार्ग पर सड़क किनारे श्याम कोल्ड के निकट एक 40 वर्षीय युवक का शव पड़ा देखा गया| जिसके गुप्तांग के पास गंभीर चोट थी| जिसकी सूचना पुलिस को हुई| जिस पर थानाध्यक्ष कादरी गेट विनोद कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक जितेन्द्र चौधरी के साथ फिल्ड यूनिट मौके पर आ गयी| पुलिस नें जाँच की| तलाशी में उसकी जेब में 110 रूपये , एक प्रार्थना पत्र जिसमे उसने झगड़ा होंने की शिकायत के साथ अपना और आरोपी पक्ष का मोबाइल नम्बर लिखा था, बैंक जमा पर्ची जिसमे खाते में बीते 13 दिसंबर 2023 को रूपये बैंक ऑफ बडौदा में जमा किये गये मिली| मृतक की जेब में मिले शिकायती पत्र में उसका नाम रोहित कुमार निवासी कानपुर देहात लिखा था| पुलिस नें सम्पर्क करनें पर उसके परिजनों नें उसकी शिनाख्त रोहित कुमार के रूप में की| बताया कि वह मेला आदि में काम करता था|
थानाध्यक्ष कादरी गेट विनोद कुमार शुक्ला नें जेएनआई को बताया कि प्रारम्भिक जाँच में युवक की मौत दुर्घटना में होना प्रतीत हो रही है| परिजनों को सूचना दे दी गयी है| पुलिस तफ्तीश कर रही है| शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा|