अनुपम के करीबी होटल मालिक दो सगे भाईयों को उठाया!

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) पुलिस नें बसपा नेता अनुपम दुबे के करीबी होटल मालिक दो सगे भाईयों को पुलिस पकड़ा है| फिलहाल पुलिस इस मामले की कोई पुष्टि नही कर रही है|
थाना कादरी गेट के बढ़पुर स्थित एक होटल पर पुलिस नें दबिश दी | सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस नें बसपा नेता अनुपम दुबे के करीबी दो सगे भाईयों को हिरासत में लिया है| उन्हें नगर के एक थाने में रखा गया है| थानाध्यक्ष कादरी गेट विनोद कुमार शुक्ला, शहर कोतवाल भोलेद्र चतुर्वेदी नें बताया कि उन्हें इस मामले में कोई जानकारी नही है| थानाध्यक्ष मऊदरवाजा आमोद कुमार का फोन नही लगा|