धूमधाम से मनाया गया बाबा भैरवनाथ का जन्मोत्सव

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर में बाबा भैरवनाथ का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया| जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं नें भाग लिया| जगह-जगह हबन में आहुतियां दी गयी| ढोल नगाड़ा, शंख, धण्डा घड़ियाल के साथ पूजन और आरती की गयी|

शहर के प्राचीन मंदिर गंगा तट पर भैरो घाट, मंदिर भैरो मंदिर नितगंजा, खतराना मोहल्ला फर्रुखाबाद महाकाल भैरो मन्दिर में प्रातः काल मंगला-दर्शन के साथ शुरू किया गया| विद्वान पण्डितों द्वारा पवित्र गंगा जल से अभिषेक हवन-यज्ञ के साथ आवाहन किया| आहुतिया डाल और दीर्घायु के लिये मंगल कामना की| मंदिर के महन्त चैतन्य रस्तोगी ने
भव्य एवं दिव्य श्रंगार के साथ महा आरती, छप्पन भोग लगाया कन्या भोग के साथ विशाल भण्डारा का किया गया| महाआरती के बाद प्रमुख महंत नें पवित्र जल से भक्तों को आर्शीवाद दिया| उन्होने बताया भैरो की पूजा अर्चना करने से बाबा सभी के कष्टों को दूर करते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि-शांति मिलती है| नितगंजा बाल भैरव मन्दिर में प. सुरेश शर्मा नें पूजन कराया| विजय गुप्ता, अरुण गुप्ता, संजीब सक्सेना, दीपक गुप्ता, दिनेश गुप्ता, विवेक गुप्ता, राजेश शिवानी राजू, कृष्ण चंद्र गुप्ता, पंकज शुक्ला, रमाशंकर चित्रांश, रूपचंद शिवानी, डॉक्टर शेखर वाजपयी, राजीव अग्रवाल, डॉ. मीनू गुप्ता ,श्याम मनोहर गुप्ता आदि रहे|