दहेज लोभी ससुर व पति सहित तीन गिरफ्तार

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) अतिरिक्त दहेज में 20 लाख ना मिलने पर विवाहिता को उसके मायके छोड़ने आये ससुर,पति व देवर को पुलिस नें गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया|
थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी अमित गुप्ता पुत्र राकेश गुप्ता में दर्ज करायी गयी एनसीआर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री महिमा गुप्ता का विवाह जनपद मैनपुरी के औछा निवासी राजीव गुप्ता के पुत्र प्रशांत गुप्ता के साथ 28 नवंबर 2022 को की थी | पीड़ितअमित गुप्ता नें बताया कि अपनी हैसियत के हिसाब से दान-दहेज दिया था| उस उपहार से पुत्री महिमा के ससुराल वाले पति प्रशांत, ससुर राजीव व देवर निशांत, ननद नेहा गुप्ता संतुष्ट नही थे| वह आये दिन महिमा के साथ मारपीट करते रहते थे | 15 नवंबर 2023 को भैया दूज के दिन महिमा को आरोपी राजेपुर से दो किलोमीटर दूर छोड़कर चले गये| महिमा नें फोन से उन्हें सूचना दी | सोमवार को पुलिस नें आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर आरोपी ससुर राजीव गुप्ता, पति प्रशांत गुप्ता व देवर निशांत हो शांति भंग में गिरफ्तार कर चालान कर दिया|