गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर निकली प्रभात फेरी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)  गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सिख समाज ने सोमवार को प्रात: नगर में प्रभात फेरी निकाली। नगर की कीर्तन में मधुर गुरुवाणी से नगर गुंजायमान हो उठा। प्रभात फेरी का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
शहर के लोहाई रोड़ स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा लोहाई रोड से प्रभात फेरी निकाल नगर भ्रमण कराया गया| श्रद्धालुओं ने प्रभात फेरी का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इसके उपरांत कीर्तन दरबार का आयोजन हुआ। गुरु नानक देव के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रसाद का वितरण किया गया। पाठ के समापन पर गुरुग्रंथ साहब को रुमाला भेंट किया गया तथा अरदास की समाप्ति पर बोले सो निहाल, सतश्री अकाल से गुरुद्वारा परिसर गुंजायमान हो उठा। नगर कीर्तन शहर की विभिन्न सड़कों से होते हुए वापस गुरुद्वारा पहुंचा। ज्ञानी गुरुबचन सिंह ने बताया कि 2 दिसंबर को शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जायेगी| इस दौरान सरदार हरजिंदर सिंह, सरदार चरन प्रीत सिंह, सरदार गुरजीत सिंह, सरदार गुरविंदर सिंह, सरदार जसपाल सिंह ,सरदार कुलप्रीत सिंह, भगवान दास कुन्दानी, दिनेश कुमार बुधवानी, अनिल कुमार जेठवानी,सपा मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार तोषित प्रीत आदि रहे|