सुबह से छाये बादलों ने मौसम में बढ़ाई ठंड

LUCKNOW UP NEWS

लखनऊ:राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के अन्य जिलों में आज सुबह से ही ठंड का असर दिखने लगा है। इसके साथ ही कोहरे की रफ़्तार में भी तेजी आई है। आज तेज धूप खिली रहेगी। हालांकि दिन ढलने के साथ ही सिहरन का अनुभव करेंगे।कानपुर शहर, कानपुर देहात, इटावा, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी सहित चुर्क, बहराइच में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है।

मुरादाबाद,मथुरा,फ‍िरोजाबाद में सुबह से हल्‍की बूंदाबांदी के साथ बादल छाये हुए हैं। ऐसे में बार‍िश की बूंदों ने मौसम में ठंडक बढ़ा दी है। कई ज‍िलों में सुबह से ठंडी हवायें चल रही हैं। द‍िवाली से ठीक पहले मौसम में आए बदलाव से अचानक सर्दी बढ़ेगी।मौसम व‍िभाग की माने तो कई ज‍िलों में तेज बार‍िश की भी संभावना है।लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ आज शुक्रवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बाराबंकी,हरदोई,कानपुर शहर,कानपुर देहात,इटावा,लखीमपुर खीरी,गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से लेकर 14 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा।

बरेली,शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज,फर्रुखाबाद और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है