चिकित्सक की पत्नी की चेन लूट का प्रयास, घटना सीसीटीवी में हुई कैद

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शाम को टहलनें निकलीं चिकित्सक की पत्नी की चेन बाइक सबार बदमाशों नें लूटनें का प्रयास किया| घटना सीसीटीवी में कैद हुई| पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है| मामले में पुलिस को 24 घंटे बाद भी तहरीर नही मिली है |



थाना कादरी गेट के आवास विकास निवासी एक नाक-कान व गला रोग विशेषज्ञ का अस्पताल है| उनकी पत्नी भी चिकित्सक के पद से सेवानिवृत हुई हैं| बीते बुधवार को शाम चिकित्सक की पत्नी घर के बाहर टहल रहीं थी, उसी दौरान दो बाइक सबार बदमाशों नें उनकी चेन तोड़ ली| धक्का-मुक्की के दौरान चेन टूट गयी जिससे चेन के दो हिस्से चिकित्सक की पत्नी के हाथ में भी रह गया| सूचना मिलने पर पुलिस नें जाँच की | मामला सीसीटीवी में कैद हो गया| पुलिस नें गुरुवार शाम आवास विकास में यातायात प्रभारी रजनेश यादव व थानाध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला के नेतृत्व में तलाशी अभियान भी चलाया| थानाध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला नें बताया कि जाँच की जा रही है| तहरीर नही मिली है| चेन तोड़ने का प्रयास किया गया|