जिला प्रशासन को गाली-गलौज करनें वाले सिपाही पर कार्यवाही की लटकी तलवार

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) गौवंश पकड़ने के अभियान के दौरान सिपाही द्वारा पालिका कर्मियों से अभद्रता करनें के मामले में ईओ नें कार्यवाही के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा है| जिससे सिपाही पर कार्यवाही की तलवार लटक गयी है|



अधिशाषी अभियंता नगर पालिका फर्रुखाबाद रविन्द्र कुमार नें जिलाधिकारी को सिपाही के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा | जिसमे कहा कि सरकार की मंशा के तहत 1 नवंबर 2023 से 31 दिसंबर 2023 तक विशेष अभियान चलाकर निराश्रित गोवंश के शत प्रतिशत नगर क्षेत्र में विचरण करनें वाले गौवंश पकड़कर कान्हा गौशाला में संरक्षित करनें के आदेश दिये थे| बीते 4 नवंबर को लाल दरवाजे पर गौवंश को पकड़ने का अभियान चल रहा था| उसी दौरान सिपाही देवेन्द्र सिंह कैटिलकैचर से गौवंशो को छुडवाये जानें के साथ ही जिला प्रशासन व शासन को गाली-गलौज करनें लगा | उसने सरकारी कार्य में बाधा पैदा करनें का कार्य किया| लिहाजा ईओ नें जिलाधिकारी को कार्यवाही के लिए पत्र लिखा है|