रामबरात का जगह-जगह स्वागत, पुष्पवर्षा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) नगर में निकली श्रीराम बरात का जगह-जगह स्वागत कर पुष्पवर्षा की गई। बरात में काली का अखाड़ा व झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
नगर में लोहाई रोड़ से मंगलवार रात श्री राम बरात निकाली गयी| भगवान गणेश, श्रीराम लक्ष्मण सहित देवी देवताओं के स्वरूपों की पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया। राम बरात मुख्य मार्ग पर बैंड बाजों के साथ घुमाया गया। बारात में राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, गुरु विश्वामित्र, राजा दशरथ, भगवान गणेश, भगवान शंकर, मां दुर्गा, नीम करोरी बाबा, परशुराम, भगवान कृष्ण, चन्द्रदेव, जगन्नाथ, देवी देवताओं की 21 झांकियों का लोगों ने जगह जगह पूजन कर स्वागत किया। बरात में लोगों ने छतों से पुष्पवर्षा की। काली के अखाड़ा की झांकी में मुंह से आग निकालने सहित कई करतब आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं राधा कृष्ण की नृत्य करती झांकी ने लोगों का मन मोह लिया। व्यवस्थापक दीपक मिश्रा व महामंत्री प्रबल त्रिपाठी प्रमुख रूप से रहे|