बड़ी खबर: अनुपम दुबे के होटल ‘श्री गुरु शरणम्’ को ध्वस्त करनें पंहुचा प्रशासन, छाबनी में तब्दील हुई ठंडी सड़क

FARRUKHABAD NEWS


फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) जिला प्रशासन नें तमाम सुनवाई और नोटिस आदि की प्रक्रिया के बाद बसपा नेता अनुपम दुबे के होटल को ध्वस्त करनें की तैयारी कर ली है| प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर आ चुके है| ठंडी सड़क को छाबनी में तब्दील कर दिया गया है| जहाँ परिंदा को भी पर मारनें की इजाजत नही दी गयी है|
दरअसल फतेहगढ़ में मोहल्ला कसरटटा निवासी बसपा नेता अनुपम दुबे हत्या व अन्य मामलों में जेल ने निरुद्ध है| उनके शहर के ठंडी सड़क स्थित होटल श्री गुरु शरणम् को ध्वस्त करनें के लिए जिला प्रशासन सख्त हो गया है| कई बार की अपीलों को सुनवाई के बाद खारिज करते हुए आखिर जिला प्रशासन नें होटल को ध्वस्त करनें ककी कार्यवाही शुरू कर दी| सोमवार सुबह लगभग चार बजे से ही ठंडी सड़क पर भारी पुलिस बल आ गया| ठंडी सड़क को लाल दरबाजे फब्बारे के निकट आईटीआई के निकट चार जगह बैरियर लगाकर आनें जानें वालों पर रोंक लगा दी गयी है| पैदल भी किसी को निकलनें की इजाजत नही दी जा रही है| नगर पालिका व राजस्व कर्मियों के पास जारी किये गये है| उन्हें देखकर ही प्रवेश दिया जा रहा है| मीडिया कर्मियों को भी होटल की जद से दूर रखा गया गया| नगर मजिस्ट्रेट सतीश चन्द्र, तहसीलदार श्रद्धा पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह, सीओ सिटी प्रदीप कुमार मौके पर मौजूद है| फिलहाल प्रशासन के मौके पर आनें से ठंडी सड़क का माहौल गर्म हो गया है| ठंडी सड़क का पूरा बाजार बंद है|