विश्व में शांति, एकता, समानता और भाईचारे की जरूरत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर के ठंडी सड़क स्थित नवभारत सभाभवन में सदभावना सम्मेलन का आयोजन किया गया| जिसमे कहा गया कि आज विश्व को शांति, एकता, समानता और भाईचारे की जरूरत है|
मुख्य अतिथि के रूप में बौद्ध धर्मगुरु भन्ते नागसेन नें कहा कि की युद्ध में मजलूमों, कमजोरो, महिलाओं और बच्चों की जानें जाती हैं| लिहाज आज विश्व को शान्ति, एकता, समानता और भाईचारे की जरूरत है| युद्ध में दोनों पक्षों का नुकसान होता है| जब तक युद्ध विराम होता है तब तक युद्ध में शामिल होनें वाले देशों का विनाश हो जाता है| वारिस हुसैन नें कहा कि सदभावना विकास का प्रतीक है, जबकि दुर्भावना विनाश का प्रतीक है| कार्यक्रम संयोजक डॉ. राम कृष्ण राजपूत नें कहा कि यह सम्मेलन सभी जाति-धर्म के लोगों को एक साथ जोड़नें का सम्मेलन है| संचालन डॉ. मो. मोहसीन नें किया| अध्यक्षता जवाहर सिंह गंगवार नें की| सतीश चन्द्र, होरी लाल बौद्ध, सुनील कटियार, मो.नासिर, नानक चंद, शिव कुमार शाक्य आदि रहे|