लुटेरी दुल्हन गिरोह के 5 सदस्यों के साथ गिरफ्तार

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता ) सुहागरात वाले दिन ही घर से नकदी व जेबरात लेकर रफूचक्कर हुई शातिर महिला को उसके अन्य पांच सदस्यों के साथ पुलिस नें मंगलवार को गिरफतार कर लिया| पुलिस ने उनके पास से कुछ नकदी व जेबरात भी बरामद किये हैं|
बीते 6 जुलाई 2022 को थाना कमालगंज के ग्राम कड़हर निवासी विनोद पुत्र मंशाराम नें मुकदमा दर्ज कराया था की उसके साथ शादी करानें के नाम पर ठगी की गयी| जिस महिला रूबी से उसने विवाह किया शादी के सात फेरे लेकर सात जन्म तक साथ निभानें का वचन दिया वह महिला सुहागरात वाले दिन ही नकदी व जेबरात लेकर रफूचक्कर हो गयी| पुलिस मामले की जाँच कर रही थी| मंगलवार को थाना पुलिस नें लुटेरी दुल्हन रूबी उर्फ पूजा सोलंकी पत्नी नरेंद्र सिंह निवासी निवासी खिजरपुर बस्तरमऊ सुनगढी कासगंज, अशोक दीक्षित पुत्र चन्द्रसेन निवासी दानमण्डी जहानगंज, भोले शुक्ला पुत्र ग्रीशचन्द्र शुक्ला निवासी नेकपुर चौरासी फतेहगढ, सुषमा कश्यप पत्नी राजू निवासी टाउनहाल मऊदरवाजा व हाल पता हाल पता अंगूरी बाग पुलिया शहर कोतवाली, लक्ष्मी उर्फ खुशबू कटियार पत्नी रजत मिश्रा निवासी आबादनगर कुटरा फतेहगढ, शिवराम सिंह पुत्र सोबरन सिंह निवासी चौराहा जहानगंज को गिरफ्तार किया गया| उनके पास से 21,700 रूपये, तीन जोड़ी बिछिया, 1 जोड़ी तोडिया बरामद हुई|