अवर सहायक संघ के सभी पदाधिकारी निर्विरोध

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अवर सहायक (मेट) संघ सिंचाई एवं जन संसाधन विभाग के द्विवार्षिक सम्मेलन में सभी पदाधिकारी निर्विरोध रहे | उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ भी दिलायी गयी|
शहर के आलू मंडी रोड़ पर शुभेच्छा अस्पताल के निकट एक हाल में द्विवार्षिक अधिवेशन संगठन के संरक्षक प्रमोद कुमार दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित किया गया| जिसमे प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, महामंत्री द्वारिका प्रसाद के द्वारा अधिकृत अवर सहायक मनोज कुमार की देखरेख में सम्पन्न हुआ| जिसमे प्रमोद कुमार दीक्षित को संरक्षक, गौरव पाठक को अध्यक्ष, दीपक किशोर को कार्यवाहक अध्यक्ष, अवनीश सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राहुल कुमार कुशवाह को महामंत्री, देवी प्रसाद को उपाध्यक्ष, राघवेन्द्र शाक्य को कोषाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री सचिन कुमार गौतम, संगठन मंत्री विमल सिंह राठौर को निर्विरोध गठन किया गया|