भाकियू नें ट्रैक्टर रैली निकाल तहसील घेरी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर/राजेपुर संवाददाता) विभिन्य मांगों को लेकर भाकियू नें ट्रैक्टर रैली निकाल तहसील का घेराव किया| इसके साथ ही अधिकारियों से एक पर एक वार्ता की| कई अधिकारी मौके से नदारत रहे|

थाना राजेपुर के जमापुर में भाकियू नें ट्रैक्टर एकत्रित किये| जिसके बाद जिलाध्यक्ष नरेंद्र सोमवंशी नें रैली को हरी झंडी दिखाकर तहसील अमृतपुर के लिए रवाना किया| जिलाध्यक्ष अपने समर्थकों के साथ बैलगाड़ी से तहसील पंहुचे| लगभग 70 ट्रैक्टरों के काफिले के साथ भाकियू नेताओं नें तहसील में प्रवेश किया और वहीं पर पंचायत शुरू की| भाकियू की पंचायत के एक घंटे बाद बीडीओ कौशल गुप्ता, एसडीएम रवेन्द्र सिंह, तहसीलदार कर्मवीर सिंह व थानाध्यक्ष राजेपुर दिवाकर प्रसाद सरोज आदि से वार्ता हुई| बिजली विभाग के जेई होरीलाल से भाकियू अध्यक्ष नें कहा कि दो महीने तक गंगा पार में बाढ़ रही लिहाजा उनका बिल माफ किया जाये और कनेक्शन ना काटे जाएँ| जिस पर जेई नें कहा इसके लिए सरकार से आदेश करा कर ले आयें| बाद में एसडीएम नें बाढ़ पीड़ितों के कनेक्शन ना काटनें का भरोसा दिया गया| खनन निरीक्षक मौके पर नही पंहुचे | इसके साथ ही भाकियू नेताओं नें गंगा के किनारे बांध बनानें की मांग रखी| सिचाई विभाग के सहायक अभियंता नें बताया कि सर्वे के लिए बजट क प्रस्ताव गया है| लेकिन एक्सियन ना होनें पर वार्ता पूरी नही हो सकी| भाकियू जिलाध्यक्ष नें आरोप लगाया कि सचिव अभिलेख बनानें के नाम पर अबैध बसूली करते हैं| जिस पर बीडीओ कौशल गुप्ता नें लगाम लगानें का भरोसा दिया| सीएचसी राजेपुर प्रभारी आरिफ सिद्दीकी से कहा कि गाँवो में दवा का छिडकाब नही हो रहा है, जिससे बीमारी पनप रहीं है | लिहाजा दबाओं का छिड़काब कराया जाये| भाकियू नें मांगे पूरी ना होनें पर लखनऊ में धरना प्रदर्शन करनें की चेतावनी दी|
जिलाध्यक्ष व उपाध्यक्ष में नोकझोंक
भाकियू जिलाध्यक्ष नरेंद्र सोमवंशी के भाषण के दौरान उपाध्यक्ष अवधेश सिंह एसडीएम से अकेले में वार्ता करनें लगे| जिस पर जिलाध्यक्ष नरेंद्र सोमवंशी नें ने आपत्ति कर दी| उन्होंने कहा कि जो भी बात करनी है वह किसानो के सामने होगी | आक्रोशित जिलाध्यक्ष नें माइक पटक दिया| बाद में एसडीएम के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ| बबलू दीक्षित, संगठन प्रचार मंत्री, अमरीश शुक्ला, कार्यक्रम संयोजक प्रदीप सोमवंशी, जिला महासचिव प्रकोष्ठ हरनाम सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष कुलदीप चौहान आदि रहे|