मार्ग दुर्घटना में सफाई कर्मी की मौत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) सड़क पार करनें के दौरान सफाई कर्मी को किसी अज्ञात वाहन नें कुचल दिया | जिसके बाद उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल लाया गया, जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया |
थाना क्षेत्र के ग्राम नगला हुसा निवासी 45 वर्षीय वीरपाल सिंह पुत्र सत्यपाल सफाई कर्मचारी था| वह बीती रात लगभग 10 :30 बजे वीरपाल कलेक्टरगंज जा रहा था| उसी दौरान सड़क पार करते समय अचानक किसी अज्ञात वाहन नें टक्कर मार दी| जिससे वीर पाल गंभीर रूप से घायल जो गये | उसे लोहिया अस्पताल लाया गया | लोहिया अस्पताल में चिकित्सक नें उसे मृत घोषित कर दिया| मृतक ग्राम ताजपुर में सफाई कर्मी था | पत्नी सविता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| दारोगा उदयवीर नें शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|