राजमिस्त्री के साथ मारपीट कर गोली मारी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) घर जा रहे राजमिस्त्री के साथ दबंगों नें मारपीट कर फायर झोंक दिया| जिससे उसके पैर में गोली लगी| उसे गम्भीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| पुलिस मामले की जांच कर रही है|
थाना कादरी गेट के मोहल्ला मारबाडी निवासी 26 वर्षीय सूरज पाल मारबाडी राजमिस्त्री का कार्य करता है| बीती रात वह लोहिया अस्पताल चचेरे भाई शिवम की पत्नी नंदनी देखनें लोहिया अस्पताल में गया था| जहाँ से घर वापस जा रहा था| कादरी गेट चौराहे से लिंजीगंज मार्ग पर कुछ दूर ही सूरज का कुछ लोगों से विवाद हो गया| दबंगों नें सूरज के साथ मारपीट कर दी | मारपीट के दौरन फायर भी किया जो सूरज के पैर में लगा | सूरज के चाचा सुरेश नें बीती रात 11:30 बजे सूरज को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया | सूचना मिलने पर एसएसआई जगदीश वर्मा मौके पर पंहुचे और जांच की|
थानें के आस-पास पंनप रहा नशे का कारोबार
सूत्रों की जानकारी के मुताबिक कादरी गेट थानें के निकट नशीला कारोबार दिन प्रति दिन बढ़ता जा हा है| पुलिस को कानो-कान भनक नही लग रही है | शाम होते ही ग्राहकों का जमाबड़ा लग जाता है|
थानाध्यक्ष कादरी गेट विनोद शुक्ला नें बताया कि पेशाब करनें को लेकर विवाद हुआ था| आरोपी की तलाश की जा रही है|