युवती से दुष्कर्म के बाद जबरन कराया देह व्यापार, चार फंसे, दारोगा पर भी गंभीर आरोप

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) युवती के साथ महीनों तक दुष्कर्म किया गया | महिला का आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म के बाद आरोपियों नें देह व्यापार भी जबरन कराया| जब उसने मना किया तो उसे जलती हुई सिगरेट से जलाया| उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करनें की धमकी दी| महिला की शिकायत पर पर चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर पंजीकृत की गयी है| दारोगा पर भी पीड़िता नें गंभीर आरोप लगाये|
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता नें थाना कादरी गेट में एक एफआईआर दर्ज करायी जिसमे आरोप लगाया कि आरोपी कृष्ण कुमार शुक्ला पुत्र कैलाश चन्द्र शुक्ला निवासी मोहल्ला जटवारा कादीम वर्तमान निवासी बूरा वाली गली नें पीड़िता के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया और पुत्री की हत्या करनें की धमकी दी| 5 फरवरी 2021 को शाम 6 बजे व 6 फरवरी को शाम 8 बजे कृष्ण कुमार शुक्ला व उसके साथी सुशील मिश्रा पुत्र विद्यासागर मिश्रा निवासी बाग कूंचा नें उसके घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया| कार्यवाही करनें पर जान से मारनें की धमकी दी| जिसकी शिकायत 4 मार्च 2021 व 7 अप्रैल 2021 को एसपी फतेहगढ़ आदि कई जगह शिकायत की लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई| 13 जून 2021 शहर कोतवाली पुलिस नें उन्हें बुलाया | थाना में पहले से ही सनी दुबे व मनी दुबे पुत्र रामदेव दुबे निवासी गंगानगर पहले से ही मौजूद थे| नखास चौकी इंचार्ज विद्या सागर तिवारी नें पीड़िता को सनी दुबे के साथ जानें पर मजबूर कर दिया | नखास चौकी इंचार्ज नें षड्यंत्र के साथ मोटी रकम लेकर उससे लिखा लिया कि वह मर्जी से सनी दुबे के साथ जा रहीं हूँ | पीड़िता के अनुसार आरोपियों नें उसके साथ कई चरणों में महीनों तक दुष्कर्म किया | वीडियो वायरल करनें की धमकी दी| लिहाजा पुलिस नें आरोपी कृष्ण कुमार शुक्ला, सुशील मिश्रा, सनी दुबे व मनी दुबे व अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया |