ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए सौंपा ज्ञापन

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) फर्रुखाबाद विकास मंच ग्रीन फिल्ड एक्सप्रेस-वे के लिए प्रयासरत है| लिहाजा गुरुवार को पदाधिकारियों नें एडीएम को ज्ञापन सौंपा|

मंच के जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा के नेतृत्व में अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति को ज्ञापन सौंपा गया| जिलाध्यक्ष नें कहा कि जनपद की स्थिति को देखकर बहुत दु:ख होता है आसपास के जनपद कहां से कहां पहुंच गए और हम लोग विकास के दौड़ में लगातार पिछड़ते जा रहे हैं| ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे फर्रुखाबाद से होकर निकले क्योंकि आज जनपद में एक भी एक्सप्रेस वे नहीं है| अधिवक्ता मुईद अफरीदी ने कहा की बड़ा दुर्भाग्य है फर्रुखाबाद बाद ऐतिहासिक और प्राचीन नगर होने के बाद भी विकास के लिए सिसक रहा है| हिंदू महासभा प्रदेश युवा अध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने कहा कि यदि जिले का विकास नहीं हो सकता है तो कम से कम इस जिले को आदिवासी जिला ही घोषित कर दिया जाये| रविकांत तिवारी, कोमल पांडेय, विशाल दुबे , सुनील दिवाकर , पीयूष दुबे, अरविंद सिंह बाथम, अनिल सिंह, मोहित खन्ना ,सुनील मिश्रा, राजा मिश्रा, आलोक मिश्रा उर्फ भूरे , राजन दीक्षित ,सेवक सिंह राठौर, राहुल दीक्षित आदि रहे |