संस्कृति सप्ताह के तहत मेंहदी प्रतियोगिता

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) भारत विकास परिषद पांचाल शाखा द्वारा संस्कृति सप्ताह के तहत मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे प्रतिभागियों नें अपनी कलाकारी का प्रदर्शन किया|

शहर के मदन मोहन कनोडिया बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या सुमन त्रिपाठी जी का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह देकर गुरु वंदन किया गया। निर्णायक मंडल में शैली रस्तोगी, रीना यादव, महिला संयोजिका ममता सक्सेना, डॉ. शिवानी शुक्ला, अनिता सक्सेना, रोमी श्रीवास्तव, प्रधानाचार्या सुमन त्रिपाठी रही। कॉलेज की 30 लड़कियों ने प्रतिभाग किया| जिसमें प्रथम स्थान मुस्कान, द्वितीय स्थान संध्या, तृतीय स्थान श्रुति राजपूत ने प्राप्त किया। बच्चों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सभी बच्चों को भी स्मृति चिन्ह, प्रांत द्वारा प्राप्त हुई कापी वितरित किये गये।संचालन पांचाल शाखा के संस्थापक कन्हैया लाल जैन ने किया। अतुल रस्तोगी, आयुष गुप्ता, पंकज सक्सेना ,कमल यादव ,संजीव बाथम, कार्यक्रम संयोजक शैलेश खंडेलवाल, सहसंयोजक जयवीर सिंह, कॉलेज की सहयोगी अध्यापिका पूनम शुक्ला, दर्शना शुक्ला आदि रहे।