इंडिया और भारत जुड़वा बच्चे की तरह: सलमान खुर्शीद

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर जनपद में पंहुचे पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद नें पद यात्रा में शामिल हुए| उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि इंडिया और भारत जुड़वा बच्चे की तरह है।
शहर स्थित लालगेट तिराहे से गुरुवार दोपहर राहुल गांधी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3,5 हजार किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर करीब 3 किलोमीटर लंबी फतेहगढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय तक आयोजित पदयात्रा में पूर्व विदेश मंत्री नें भाग लिया |

उन्होंने कहा कि हमारे देश मे लोग सदैव भारतवासी कहे जाते हैं, इंडिया वासी नहीं कहे जाते और ऐसे में हम कभी इंडिया तो कभी भारत का प्रयोग करते हैं| जैसे डिजिटल इंडिया, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया आदि कहते हैं। उन्होंने बताया कि हमारे हिंदी संविधान में भारत शब्द पहले आया तो वहीं अंग्रेजी संविधान में इंडिया शब्द पहले आया। हमारे संविधान में भारत और इंडिया को जोड़कर देखा गया जिस पर किसी को कोई आपत्ति नहीं। देश में हमें भारतवासी कहते हैं जबकि यूनाइटेड नेशन में हमें इंडिया के नाम से जाना जाता है| ऐसे में इंडिया और भारत जुड़वा बच्चे की तरह हैं। उन्होंने ने दावा किया कि ऐसे में इंडिया पर डिबेट की कोई गुंजाइश नहीं हैं| उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के मजबूत संकल्प के साथ ही बड़ी संख्या में विपक्षी दलों ने सभी भेदभाव को भुलाकर नई भावनाओं के लिए इंडिया नाम दिया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा का विशेष सत्र में किस मामले को लेकर बुलाया गया इसकी जानकारी सिर्फ दो लोगों को होगी। इसके अलावा 18 सितंबर को सत्र शुरू होने पर ही हमे जानकारी हो सकेगी।
उन्होनें कहा कि महात्मा गांधी ने हमें जो सिखाया कि किसी को कष्ट न देने और अपने आप को कष्ट देने से ही हम बेहतर शक्तिशाली होंगे और हमारा संविधान भी ताकतवर होगा| मुंबई व पटना और कर्नाटक के फैसलों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे संविधान पर कोई आंच आती है तो हमें उसकी सुरक्षा के लिए कुर्बानी देने के लिए तैयार रहना होगा। श्री खुर्शीद ने कहा कि भारतीय संविधान हमारी आत्मा है जिसे सुरक्षित रखना है, यह हिंदू, मुस्लिम, सिख , ईसाई और उन लोगों की बात नहीं है जो भगवान में विश्वास नहीं रखते बल्कि जिन्होंने हमारे संविधान को एक बुनियादी पुस्तक के रूप में सम्मान दिया, उनके निर्णय को मानते हुए हम अपनी जीवन शैली को मजबूत बनाएंगे। इसी को लेकर देश की विभिन्न विपक्षी पार्टियों ने सभी भेदभाव बुलाकर संविधान को बचाने के लिए 2024 के चुनाव तक पहुंचाने के लिए सभी प्रकार की कुर्बानी देने का संकल्प लिया।
इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के नारे कि हम किसी के सामने ना झुके हैं, न झुकेंगे, ना डरे हैं ना डरेंगे भी लगवाये। इस दौरान पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद, सलमान खुर्शीद के प्रतिनिधि अनिल मिश्रा, कांग्रेस जिला प्रभारी अरुण यादव, प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान, जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी, नगर अध्यक्ष पूर्ण प्रकाश शुक्ला, नफीस हुसैन खान, प्रमोद जैन, अर्चना राठौर आदि प्रमुख थे