खुदाई में सिक्के निकलनें से मचा हड़कंप

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) भवन निर्माण के दौरान खुदाई में पुरानें सिक्के निकलनें से हड़कंप मच गया| मौके पर पंहुची पुलिस नें कई सिक्के कब्जे में लिया| पुलिस उनकी जाँच कर रही है|

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा बू अली खां निवासी ब्रजबिहारी शुक्ला अपने भवन का निर्माण कार्य करा रहे थे| भवन निर्माण का मलबा ट्रैक्टर ट्राली से मजदूर भर रहे थे| उसी मलबे में दबी हुई एक मटकी मजदूरों को मिली| जिसमें सिक्के देखकर हड़कंप मच गया| ब्रज बिहारी नें इसकी सूचना पुलिस में दी | चौकी इंचार्ज नखास विद्या सागर तिवारी मौके पर पंहुचे और मौके पर मिले 31 तांबे के सिक्के कब्जे में ले लिए| ब्रज बिहारी शुक्ला का दावा है की मलबा भर रहे मजदूर कुछ रिक्के लेकर मौके से खिसक गये|
कोतवाल अनिल कुमार चौबे नें जेएनआई को बताया कि सिक्के पुरानें तांबे के हैं | लिहाजा पुलिस ने कब्जे में ले लिए | जाँच की जा रही है |