क्षत्रिय महासभा की जिला कमेटी गठित

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) अखिल भारत क्षत्रिय महासभा की जिला कार्यकारणी का गठन किया गया| जिसमे मनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दिये गये |

शहर के बढ़पुर स्थित एक होटल में आयोजित क्षत्रिय महासभा की बैठक का आयोजन हुआ | जिसमे जिलाध्यक्ष के पद पर राजबहादुर सिंह राठौर की दोबारा ताजपोशी की गयी| वहीं जिला महामंत्री बृजेश सिंह तोमर को बनाया गया| इसके साथ ही कमेटी के अन्य पदाधिकरियों को भी मनोनीत कर मनोनयन पत्र सौपें गये| सभी को संगठन मजबूत करनें की नसीहत दी गयी| महिला जिला कमेंटी के जिलाध्यक्ष किरन सिंह व जिला महामंत्री महिला शशी चौहान को मनोनीत किया गया| उनकी अन्य कमेटी पदाधिकारी भी मनोनीत हुए| इस दौरान राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राठौर, राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री राघवेन्द्र सिंह (राजू), प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह, शिव शरण सिंह चौहान आदि रहे|