सीएम योगी नें 260 बाढ़ पीड़ितों को वितरित की राहत सामग्री

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद बाढ़ पीड़ितों के हाल जाननें आये सीएम योगी नें 260 बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण किया | उनके हालचाल जानें और उनकी हर सम्भावन मदद का भरोसा दिया|
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नें कहा कि सरकार उनके साथ है| उन्होंने बाढ़ राहत सामग्री देनें के दौरान कहा कि बाढ़ आपदा में लगी टीम को तत्परता के साथ कार्य करना है| उन्होंने बाढ़ प्रभावित गाँव पट्टी मदारी पंखियन की मडैया, पट्टी बदनपुर व पट्टी भरखा के 260 ग्रामीणों को बाढ़ राहत सामग्री दी| मुख्यमंत्री ने कहा कि पीड़ितों की हरसंभव मदद का प्रयास किया जा रहा है। हर पीड़ित को राहत सामग्री में 10 किलो चावल, आटा, आलू, दाल आदि दे रहे हैं।