गंगा खतरे के निशान से 15 सेंटीमीटर ऊपर, रामगंगा में भी गिरावट

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गंगा और रामगंगा में बीते दिनों से लगातार चल रहे उफान के बाद शुक्रवार को उसमे गिरावट दर्ज की गयी| जिससे गंगा और रामगंगा की जद में आनें वाले लोगों नें कुछ राहत महसूस की है| इसके साथ ही सैलाब का पानी कम होनें से बीमारियों की बाढ़ आ रही है| जिनसे बचाव के लिए स्वास्थ्य टीमें लगायीं गयीं हैं |
सैलाब की चपेट में तीनों तहसीलों के गाँव रहे | सर्वाधिक अमृतपुर तहसील बाढ़ से प्रभावित है|
गंगा और रामगंगा का जलस्तर
शुक्रवार को गंगा खतरे के निशान 137.10 से 15 सेंटीमीटर ऊपर यानी 137.25 पर दर्ज की गयीं| वहीं गंगा में नरौरा बांध से 1,20,642 क्यूसेक पानी छोड़ा गया| वहीं रामगंगा 136.10 पर दर्ज की गयीं | रामगंगा में खो, हरेली, रामनगर बैराज से कुल 16650 क्यूसेक पानी छोड़ा गया|
ग्रामीणों को कैम्प लगाकर वितरित की गयीं दवाएं
अमृतपुर संवाददाता:- तहसील अमृतपुर के गाँव हरसिंगपुर गहलवार में डॉ. सुधीर कुमार नें 92 मरीजों को दवा का वितरण किया| उन्होंने बताया कि बाढ़ के पानी में लगातार रहनें से ग्रामीणों में दाद, खाज, खुजली, खांसी, जुकाम, बुखार, पेटदर्द की बीमारी अधिक हो रही है| लगातार पानी में रहनें से ग्रामीणों के पैरों में छाले भी पड़ रहें है| वहीं डॉ. गौरव वर्मा नें कुबेरपुर में एक सैकड़ा ग्रामीणों को नि: शुल्क दवा का वितरण किया गया| कुसमापुर में 105 ग्रामीणों को दवा वितरित की गयी|