शिवभक्ति से सराबोर हो निकली फैमली कांवड यात्रा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर/कम्पिल संवाददाता) भगवान भोलेनाथ की भक्ति सिर चढ़कर बोल रही है। हर तरफ भोले भक्त नजर आ रहे हैं, बोल बम, बम-बम के जयकारों व कांवड़ के डीजे पर शिवभजनों की गूंज के सिवाय कुछ सुनाई नहीं पड़ रहा है। रविवार को निकाली गयी फैमली कांवड यात्रा निकली| यात्रा पांचाल घाट से कम्पिल तक निकाली गयी|
जय भोले बाबा कमेटी की तरफ से सातवीं फैमिली काबड़ यात्रा का आयोजन किया गया| जिसमे सभी के ऊपर भगवान भोलेनाथ की भक्ति का रंग चढ़ा हुआ था। यात्रा में कमेटी उपाध्यक्ष शिवगोपाल वर्मा के आयोजन में कावड़ यात्रा सुबह पांचाल घाट पहुंची जहां भक्तों ने गंगा स्नान कर कांवड़ में जल भरा और हर हर गंगे बम-बम भोले के जयकारों के साथ कावड़ यात्रा का शुभारंभ किया| गया कावड़ यात्रा में जहां पुरुषों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया वहीं महिलाओं ने भी सहभागिता की | कावड़ यात्रा पांचाल घाट गंगा तट से शहर में कादरी गेट, नालामछरट्टा , चौक, तिकोना चौकी, मऊदरवाजा होते हुए रोशनाबाद, हजियापुर, फैजाबाग, कायमगंज होते हुए कावड़ यात्रा प्रसिद्ध मंदिर कंपिल के रामेश्वर नाथ पहुंची, मन्दिर में सभी नें बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया| गया वही कावड़ यात्रा के साथ जगह-जगह प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन भी किया गया जलाभिषेक के बाद रामेश्वर नाथ मंदिर कंपिल में भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया कमेटी अध्यक्ष प्रमोद त्रिवेदी भोले, उपाध्यक्ष शिव गोपाल वर्मा, सुभाष वर्मा, रिंकू त्रिवेदी प्रिंस पांडेय, राजा द्विवेदी, ममता वर्मा, विनीता वर्मा, लक्ष्मी द्विवेदी, दीपमाला वर्मा, काजल, रिमझिम, दिव्यांशी, नंदनी, सुभाष वर्मा, प्रभात वर्मा, मुकेश वर्मा, आशीष वर्मा, वैष्णो रानी, राधिका, चुन्नू, चमचम, अनु, मलिक, आर्यन, माही, जया त्रिवेदी, अनुष्य त्रिवेदी, आर्यन दुबे व पिंकी दुबे आदि रहे|