जहरीला पदार्थ खानें से नव विवाहिता की मौत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर/नगर संवाददाता) गृह कलह से परेशान विवाहिता नें जहरीला पदार्थ खा लिया| जिससे नव विवाहिता की हालत गंभीर हो गयी| उसे सीएचसी में भर्ती किया गया| उसे हालत गंभीर होनें पर लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|
थाना राजेपुर के ग्राम कमालुद्दीनपुर निवासी खुशनुर की 21 वर्षीय पत्नी साइना बानों नें जहरीला पदार्थ खा लिया | उसे गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती किया गया जहाँ हालत गंभीर होनें पर दोपहर 2:45 बजे लोहिया अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया| लोहिया में ईएमओ डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी नें मृत घोषित कर दिया गया| मृतका साइना के रिश्तेदार शमशेर पुत्र फिरोज नें बताया कि मृतका का चार माह पूर्व विवाह हुआ था| मृतका का पति ट्रक चालक है| विवाहिता की मौत पर उसकी सास समीना बेहोश हो गयीं उसे लोहिया में भर्ती किया गया| थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद सरोज नें बताया की मामले की सूचना मिली है| शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा| तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही होगी|