स्वतंत्रता दिवस पर भी खुला बाजार, व्यापार मंडल के अनुरोध में अवरोध!

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) पर बाजार बंदी का आवाहन व्यापार मंडल नें किया था और शासन से भी हर तरह के प्रतिष्ठान बंद रखनें के आदेश है| इसके बाद भी बाजार खुले रहे|
दरअसल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी प्रतिष्ठान बंद रहते है| जिसमे बाजार भी शामिल हैं | लेकिन इसके बाद भी शहर की कई दुकानों के शटर उठे दिखे| इसके साथ ही नेहरु रोड़, रेलवे रोड़ आदि जगहों पर भी दुकानें कई दुकानें खुली रही| वहीं बात करें लिंजीगंज थोक बाजार की तो बाजार में अधिकतर दुकानें दिन भर ही खुली रहीं|
बाजार में जाम जैसे हालात रहे| व्यापारियों नें सोशल मीडिया पर भी बंदी करानें की मांग की| जिसकी एक व्यापारी द्वारा जिलाधिकारी को की गयी पोस्ट की फोटो लगी है| लिंजीगंज, मन्नीगंज व रेटगंज व्यापार मंडल के महामंत्री प्रमोद गुप्ता नें बताया कि व्यापारियों से आवाहन किया| लेकिन किसी नें भी व्यापारी नें बात नही सुनी | जिला प्रशासन से भी बंदी करानें की शिफारिश की थी लेकिन कोई असर नही दिखा|