गंगा खतरे के निशान से 10 सेंटीमीटर ऊपर, रामगंगा में उफान

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) गंगा व रामगंगा में सैलाब फिर बढनें से बाढ़ का पानी गाँव में फिर बढ़ गया है| जिससे निचले इलाकों व दोनों नदियों के तटवर्ती इलाके में रहनें वाले लोगों की मुश्किलों को एक बार फिर बढ़ा दिया है|
रविवार को गंगा खतरे के निशान यानी 137.10 से 10 सेंटीमीटर ऊपर यानी 137.20 पर दर्ज की गयीं| वहीं गंगा में नरौरा बाँध से 214850 क्यूसेक पानी छोड़ा गया | जिससे गंगा में और अधिक उफान आनें की सम्भावना है | इसके साथ ही रामगंगा रविवार को 136.30 सेंटीमीटर पर दर्ज की गयीं | वहीं  खो, हरेली, रामनगर बैराज से रामगंगा में 18743 क्यूसेक पानी छोड़ा गया|
निजी नाव बसूली रही किराया, सरकारी नाव गायब
तहसील अमृतपुर के ग्राम भरखा चौराहे के निकट रोड़ पर जानें के लिए 100 मीटर गहरे पानी से गुजरना पड़ता है| लिहाजा स्थानीय ग्रामीण नें अपनी निजी नाव पानी में डाल रखी है| जिसके सहारे वह आनें वाले राहगीरों को एक पार से दूसरी पार ले जानें का मनमाफिक किराया बसूल कर रहा है| लेकिन प्रशासन की तरफ से यहाँ नाव नही डाली गयी| तहसीलदार कर्मवीर नें बताया कि लेखपाल को भेजकर जाँच करायी जायेगी और आवश्यकता के अनुसार नाव की व्यवस्था करायी जायेगी|