5 सेंटी मीटर कम हुईं गंगा, रामगंगा स्थिर

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) गुरुवार को गंगा 5 सेंटी मीटर कम हों गयी| जबकि रामगगंगा स्थिर रहीं |
बुधवार को गंगा 137.30 यानी खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर ऊपर थी| लेकिन गुरुवार को गंगा का जल स्तर 137.25 दर्ज किया गया| वहीं गंगा में नरौरा बांध से 114909 क्यूसेक पानी छोड़ा गया | रामगंगा बुधवार को 134.80 पर दर्ज की गयीं थी| गुरुवार को भी रामगंगा 134.80 पर रहीं | खो खरेली बैराज से रामगंगा में 10930 क्यूसेक पानी छोड़ा गया|