लोहिया में सीडीओ व डीएम ने अभिलेखों में पकड़ी खामियां

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: डॉ० राममनोहर लोहिया अस्पताल का निरीक्षण करने पंहुची जिलाधिकारीमोनिका रानी व मुख्यविकास अधिकारी अपूर्वा दुबे को अस्पताल में कई जगह बड़ी खामियां मिली| सफाई कर्मी के एक दिन पूर्व के हस्ताक्षर थे| जिसे देख सीडीओं ने जमकर क्लास लगाई| वही जेएसवाई योजना के तहत भी अभिलेखों में कमी मिली| जिसे दुरस्त करने के निर्देश दिये गये|
जिलाधिकारी मोनिका रानी ने ओपीडी पंहुचकर चिकित्सको के कक्ष में जाकर निरीक्षण किया| इसके साथ ही ओपीडी का रजिस्टर भी चेक किया| उन्होंने सीएमएस डॉ० बीबी पुष्कर से दवाओं के विषय में जानकारी की| डॉ० जमीरीद्दीन के कक्ष के बाहर उन्होंने नाम अंकित ना होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की| अस्पताल में उन्हें कई जगह गंदगी मिली| जिसके साफ़ सफाई के निर्देश डीएम ने दिये| जिलाधिकारी ने दवा काउंटर व एक्से रूम को भी देखा| वही उन्हें अल्ट्रासाउंड कक्ष बंद मिला| डीएम ने नवनिर्मित महिला रैन बंद देख कड़ी नाराजगी व्यक्त की| उन्होंने महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ० अखिलेश अग्रवाल व फार्मासिस्ट मंजू शाक्य को अपने कार्यालय में तलब किया है| वही सीडीओ अपूर्वा दुबे एनआएसी वार्ड का निरीक्षण किया| जिसमे जंहा उन्हें अभिलेखों में गडबडी मिली| उन्हें सेम रजिस्टर में बच्चो के पंजीकरण को लेकर काफी कमियां मिली| जिसे उन्होंने डॉ० विवेक सक्सेना को दुरुस्त करने के निर्देश दिये| एनआरसी वार्ड में लगा टीवी उन्होंने बच्चो के वार्ड में लगाने के निर्देश दिये| मजे की बात यह है कि जब सीडीओ अपूर्वा दुबे नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई में गयी तो उन्हें उपस्थिति रजिस्टर में बड़ी खामी मिली| कर्मचारी मनोज व सुनीता ने 22 दिसम्बर को हस्ताक्षर 21 दिसम्बर को ही कर दिये| जिससे उन्हें कड़ी नाराजगी व्यक्त की| मौके पर मौजूद कर्मियों ने बताया कि गलती से हस्ताक्षर हो गये|
पुरुष शौचालय में पानी नही आ रहा था| जिसे दुरुस्त करने के निर्देश दिये| इसके बाद सीडीओ महिला प्रसब वार्ड में गयी| जंहा उन्होंने कार्यालय में जननी सुरक्षा योजना के तहत डाटा पूर्ण रूप से फीड ना होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की| साथ ही साथ निर्देश दिये की प्रतिदिन डाटा सत्यापन की रिपोर्ट पूर्ण हो| उन्होंने महिला वार्डो का निरिक्षण किया| जंहा उन्होने बंद दो कक्षो को जल्द संचालित करने के निर्देश दिये| महिला रेखा गुप्ता निवासी प्रवीन गुप्ता निवासी तलैया मोहल्ला के पति ने सीडीसो से पत्नी का उपचार ठीक से ना होने की शिकायत की|

जिलाधिकारी ने बताया की महिला चिकित्सको की कुछ महिला चिकित्सको की समस्या मिली| एंटी रेवीज के विषय में भी सुधार करने के निर्देश दिये गये है| उन्होंने कहा की आवासों पर अबैध कब्जा किये लोगो की सूची तलब की गयी है| जाँच के बाद जो अबैध रूप से सरकारी आवासों में रह रहे है उन्हें बाहर किया जायेगा|