गंगा खतरे के निशान से 5 सेंटी मीटर ऊपर, रामगंगा में 30 सेंटीमीटर गिरावट

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गंगा और रामगंगा में इस समय तेजी से जल स्तर में गिरावट हो रही है| जिससे तटवर्ती व निचले इलाकों में सैलाब में कमी नजर आयी है| लेकिन सैलाब कम होनें से कटान तेज होगा और बीमारियाँ भी पैर पसारेंगी|
बीते गुरुवार को गंगा 137.20 मीटर पर दर्ज की गयीं थी| शुक्रवार को भी गंगा का जलस्तर 137.15 पर पंहुच गया | जिससे गंगा अभी भी खतरे के निशान से लगभग 15 सेंटीमीटर ऊपर हैं | वहीं नरौरा बांध से गंगा में 149910 क्यूसेक पानी छोड़ा गया | रामगंगा में बीते दिन गुरूवार को जलस्तर 135.55 मीटर पर दर्ज किया गया था| वहीं शुक्रवार को इसका जलस्तर 135.25 मीटर पर दर्ज किया गया| रामगंगा में 30 सेंटीमीटर गिरावट दर्ज की गयी| खोह, हरेली व रामनगर से रामगंगा में 18790 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है|