गंगा खतरे के निशान से 10 सेंटीमीटर ऊपर, रामगंगा में 15 सेंटीमीटर का उफान

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गंगा का जलस्तर फिलहाल स्थिर है| लेकिन उनका पानी अभी भी खतरे के निशान से 10 मीटर ऊपर हैं| वहीं रामगंगा में भी उफान आ गया है|
बीते बुधवार को गंगा 137.20 मीटर पर दर्ज की गयीं थी| गुरुवार को भी गंगा का जलस्तर 137.20 पर ही स्थिर रहा| जिससे गंगा अभी भी खतरे के निशान से लगभग 10 सेंटीमीटर ऊपर हैं | वहीं नरौरा बांध से गंगा में 144582 क्यूसेक पानी छोड़ा गया | रामगंगा में बीते दिन बुधवार को जलस्तर 135.30 मीटर पर दर्ज किया गया था| वहीं गुरुवार को इसका जलस्तर 135.55 मीटर पर दर्ज किया गया| रामगंगा में 15 सेंटीमीटर उफान आ गया है| खोह, हरेली व रामनगर से रामगंगा में 9655 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है|