खतरे के निशान पर भागीरथी, रामगंगा स्थिर

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पहाड़ों पर हुई बारिश के कारण गंगा व रामगंगा में लगातार बाढ़ का प्रकोप जारी है| बाढ़ (सैलाब) से दोनों नदियाँ लबालब हैं| दोनों नदियों के तटवर्ती गांवों में पानी दाखिल होना शुरू हो गया है| जिससे निचले इलाके के लोगों को काफी समस्या का सामना करना पढ़ रहा है| फिलहाल गंगा बुधवार को खतरे के निशान पर पंहुच गयीं |
बुधवार को गंगा का जल स्तर 5 सेंटीमीटर बढ़ गया| जिससे गंगा नें खतरे के निशान को छू लिया है| बीते दिन गंगा का जल स्तर 137.05 मीटर दर्ज किया गया था | जो बुधवार को बढ़कर 137.10 यानी खतरे के लाल निशान पर पंहुच गया | वहीं रामगंगा का जल स्तर बीते मंगलवार को 135.85 मीटर दर्ज किया गया| बुधवार को भी रामगंगा 135.85 पर स्थिर रहीं| नरौरा बांध से 213549 क्यूसेक पानी छोड़ा गया| जबकि खौ, हरेली व रामनगर बैराज से 45234 क्यूसेक पानी छोड़ा गया|