गंगा खतरे के निशान 0.5 सेंटीमीटर दूर, रामगंगा में भी उफान

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जलस्तर बढ़कर गंगा खतरे का निशान छूने को बेताब है।  गंगा और रामगंगा इस समय सैलाब के चलते उफान पर हैं| बीते दिन की अपेक्षा गंगा के जल स्तर पर में बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी | दोनों नदियों में उफान से निचले इलाके के लोगों में दहशत बढ़ गयी है|
दरअसल बीते दिन गंगा का जलस्तर 137 मीटर था जो मंगलवार को बढ़कर 137.05 मीटर पर पंहुच गया| गंगा के खतरे का निशान 137.10 मीटर पर अंकित है| गंगा में नरौरा बांध से 13749 क्यूसेक पानी छोड़ा गया|
वहीं बात करें रामगंगा की तो बीते दिन 135.80 मीटर सैलाब का पानी दर्ज किया गया| मंगलवार को रामगंगा का जलस्तर 135.85 पर दर्ज किया गया| रामगंगा का पानी भी 5 सेंटीमीटर बढ़ गया है| वहीं खौ, हरेली व रामनगर बैराज से रामगंगा में 55860 क्यूसेक पानी छोड़ा गया|