ईशु के स्वागत में दुल्हन की तरह सजे चर्च

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) क्रिसमस के स्वागत के लिए चर्च को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। शहर के चर्चो में विशेष सजावट की गई है। रंगबिरंगी ब्लबों व लाइटों से पूरा चर्च परिसर नहा उठा है। चर्च की सजावट देखते ही बन रही है। चर्च के अंदर भी सजावट की गई है। बड़े दिन 25 दिसम्बर की तैयारियों में लोग उत्साह के साथ लगे हैं। 25 दिसंबर को चर्चों में बड़े दिन के अवसर पर विशेष कार्यक्रम भी होंगे।क्रिसमस के दिन चर्च को आम लोगों के लिए खोल दिया जायेगा। इस दिन चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। मानवता के देवता प्रभु ईसा मसीह के संदेशों को बताया जाएगा। प्रार्थना सभा में ईसाई समुदाय के साथ ही आम लोग भी शामिल हो सकेंगे। जिसकी तैयारी चर्च के द्वारा अभी से शुरू कर दी है। क्रिसमस पर चर्च में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। चर्च में कैरोल गीत गाने के लिए ईसाई समुदाय के युवाओं ने जमकर तैयारी की।
क्रिसमिस को लेकर सजे बाजार
क्रिसमिस को ले बाजार भी पूरी तरह से सज गया है। बाजारों में कई तरह के क्रिसमस ट्री व सांता क्लोज के ड्रेस की बिकी हो रही है। शहर के बढ़पुर, लोहाई रोड़, फतेहगढ़ के विभिन्न दुकानों में सांता क्लोज के ड्रेस, मुखौटा व स्टीकर बेंचा जा रहा है। जिसे लोगों खूब खरीद रहे है। छोटे बच्चों के लिए सांता क्लोज के टोपी बिक रहे है। बाजारों में क्रिसमस कार्ड की भी बिक्री हो रही है। बाजार में लोगों ने जमकर क्रिसमस को लेकर सांता क्लोज की ड्रेस, क्रिससम ट्री, मुखौटा व टोपी की खरीदारी की। स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया मेरी क्रिसमस