बेड-टी के अलावा 3 चाय, दो नाश्ता और 2 बार भोजन मिलेगा मतदान कर्मियों को

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: हालाँकि गर्मी बहुत ज्यादा है, तापमान दिन में 45 डिग्री में तना हुआ था प्रेशर तो बढ़ा हुआ ही है, मगर फिर भी चुनाव आयोग  मतदान कर्मियों के भोजन का ख्याल रखा है| सुबह सुबह चाय  पीकर प्रेशर बढ़ाने के आदी लोगो का भी आयोग ने ख्याल रखा है| 6.30 से 7 बजे के बीच सुबह के रेगुलर चाय नाश्ता से पहले मतदान कर्मियों को सुबह 5  चाय भी दी जाएगी| सुबह के नाश्ते में चाय के साथ बेसन के पकोड़े या ब्रेड पकोड़े का मीनू है| हालाँकि ये सब पेमेंट पर मिलेगा जिसका पैसा पोलिंग पार्टी को रवाना होने से पहले ही दे दिया गया है| जिसमे 5 की चाय, 50 का खाना और 20 रुपये का नाश्ता है का रेट शिक्षा विभाग द्वारा तय किया गया है|

मतदान केंद्र पर पोलिंग पार्टियों को पहुचने के बाद खाने पीने का इंतजाम बेसिक शिक्षा विभाग के जिम्मे सौपा गया है| मतदान से पूर्व के दिन पार्टियों को शाम 4 बजे चाय और सायं 7 बजे भोजन दिया जायेगा| भोजन में पूड़ी या रोटी के साथ दो सब्जी होंगी, जिसमे एक रसीली और एक सूखी सब्जी होगी|

मतदान के दिन सुबह 5 बजे चाय के बाद मतदान कर्मी नित्य कर्म से फारिग होने के बाद गरम गर्म चाय के साथ पकोड़े का नाश्ता करेंगे| दोपहर को 1 बजे भोजन में दाल, चावल, व एक सूखी सब्जी रहेगी| इसके बाद सायं 4 बजे एक बार फिर चाय और पकोड़ी का नाश्ता रहेगा|