पूर्व मंत्री नें बीजेपी के नये जिलाध्यक्ष के लिए कार्यकर्ताओं की टटोली नब्ज

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भाजपा के नये जिलाध्यक्ष की तलाश पार्टी नें तेज कर दी है| जनपद आये पूर्व मंत्री नें कार्यकर्ताओं से मिलकर नये जिलाध्यक्ष के चेहरे की तलाश की | कार्यकर्ताओं से जिलाध्यक्ष को लेकर जानकारी ली|
बुधवार को योगी सरकार के पूर्व मंत्री व जिला प्रभारी सुरेश राणा भाजपा के जिला कार्यालय आवास विकास पंहुचे| उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की| इसके साथ ही उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनसे नये जिलाध्यक्ष के लिए योग्य व्यक्ति के नाम जानें| इस दौरान कई जिलाध्यक्ष पद के दावेदार भी डटे रहे| पूर्व मंत्री नें लगभग चार घंटे तक जिलाध्यक्ष के नामों पर मंथन किया | इसके बाद वह वापस रवाना हो गये |
दूसरी पार्टी से बीजेपी में आये नेताओं के आगे बैठनें पर रोष
दूसरी पार्टियों से आये कई नेता पूर्व मंत्री की बैठक में आगे कुर्सी घेरकर बैठ गये | जिससे कार्यकर्ताओं में रोष नजर आया | कार्यकर्ताओं नें कहा कि आयातित नेताओं को वरीयता | देना भाजपा का एजेंडा नही है| इससे पूर्व इस तरह से कभी नही हुआ|
इस दौरान जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, सांसद मुकेश राजपूत, विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर, सुशील शाक्य, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, भूदेव सिंह राजपूत, सत्यपाल सिंह, पूर्व विधायक अरविन्द प्रताप, भास्कर दत्त द्विवेदी, शैलेन्द्र सिंह राठौर, नगर अध्यक्ष विकास पाण्डेय, नगर अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, अभिषेक वाथम, शिवम दुबे, पंकज पाल आदि रहे|