कांग्रेस नें लखनऊ तलब किये विधानसभा चुनाव के दावेदार

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला पंचायत चुनाव और व्लाक प्रमुख चुनाव सम्पन्न होनें के बाद अब हर राजनैतिक दल की नजर आगामी विधान सभा चुनाव पर टिक गयीं है| कांग्रेस, सपा, भाजपा, बसपा सभी नें अपने-अपने तरीके से तैयारी तेज कर दी है| वहीं कांग्रेस नें जिले से जिला कमेटी के साथ ही आगामी विधान सभा दावेदारों को लखनऊ तलब किया है|
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार नें बताया 16 जुलाई शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं फ्रंटल संगठन के पदाधिकारी व  कांग्रेस से  विधानसभा चुनाव लड़नें वाले पार्टी नेता लखनऊ बुलाये गये हैं|
कांग्रेस की महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी  प्रियंका गांधी 16 जुलाई को समय सुबह कांग्रेस कमेटी के कार्यालय लखनऊ में पहुंचेगी| वह जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों से भेंट करेंगी| 17 जुलाई  को भी लखनऊ में मीटिंग का आयोजन किया जाएगा| जिलाध्यक्ष ने बताया कि पदाधिकारी 16 से 18 जुलाई तक लखनऊ में ही रहेंगे|