पुलिस चौकी के सामने भाजपा पूर्व महामंत्री पर फायरिंग

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शुक्रवार शाम पुलिस चौकी के सामने दबंग हमलावरों नें भाजपा के पूर्व महामंत्री पर फायरिंग कर दी | घटना के समय पुलिस कर्मी चौकी में मौजूद थे लेकिन किसी नें भी हमलावरों को ललकारनें का प्रयास नही किया| फ़िलहाल भाजपा की तरफ से पुलिस को तहरीर दी है| पुलिस तफ्तीश कर रही है|
कोतवाली फतेहगढ़ के भोलेपुर निवासी गौरव कटियार भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री हैं| गौरव का चौकी कर्नलगंज के सामने होटल है| पुलिस को दी गयी तहरीर में गौरव नें बताया कि निकाय चुनाव में वह भाजपा प्रत्याशी ममता कटियार का एजेंट था| मतदान के दौरान टिल्लू को फर्जी मतदान करनें से रोंका गया| इसी रंजिश में गौरव के होटल पर पूर्व में मारपीट व गाली-गलौज कर चुका था| लोगों के समझानें पर विधिक कार्यवाही नही की| गौरव नें बताया कि शुक्रवार शाम 9 बजे वह अपने होटल पर अपने साथियों के साथ खड़ा था | उसी दौरान टिल्लू का साथी अंकुश अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ दो बाइकों से आया और कहा की भाजपा का समर्थन करता है सपा की सरकार आनें दो तेरा काम ही खत्म कर देंगे| अंकुश नें गौरव पर तमंचे से फायर कर दिया| लेकिन गौरव के बैठ जानें से गोली गौरव के सिर के ऊपर से निकल गयी| सूचना मिलने पर कोतवाल सचिन कुमार मौके पर पंहुचे और तफ्तीश की| भाजपा मंडल महामंत्री शिवम दुबे भी मौके पर पंहुचे और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की|
कोतवाल सचिन कुमार नें जेएनआई को बताया कि फायरिंग हुई है| तहरीर मिल गयी है| मुकदमा दर्ज किया जा रहा है| जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा|