अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक नें तोड़ा दम, दोस्त घायल

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) मोबाइल खरीदने के लिए जाते समय अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक युवक की मौके पर मौत हो गई और साथी घायल हो गया। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी कायमगंज भेजा। शव के पास से मिले कागजों के आधार पर उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर आए परिजन शव देखकर रोने बिलखने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एटा जिले के थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के गांव हरवेगढिया निवासी विनोद कुमार का 19 वर्षीय पुत्र विपिन कुमार सोमवार को साथी रामलखन के साथ मोबाइल खरीदने कायमगंज बाजार गया था। वहां से लौटते समय कंपिल क्षेत्र के गांव टिटौली के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर गए। चालक वाहन लेकर भाग गया। बाइक समेत दो लोगों को सड़क किनारे पड़ा देखकर राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सीएचसी कायमगंज भेजा। वहां डाक्टर ने युवक विपिन को मृत घोषित कर दिया। उसके पास से मिले कागजों से उसके परिजनों को जानकारी दी। परिजन सीएचसी पहुंचे। पुत्र का शव देकखर मां नेमादेवी, बहन दीक्षा, अंशी व अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता विनोद कुमार ने बताया कि विपिन कुमार दो पुत्रियों के बीच अकेला पुत्र था। वह अलीगंज के एक कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई कर रहा था।