बारात देख रही अबोध बालिका से दुष्कर्म

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) घर के पास आयी बारात देखनें गयी बालिका के साथ दरिन्दे नें दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया| पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की| पुलिस नें रात में ही आरोपी को भी हिरासत में लिया|
थाना राजेपुर क्षेत्र के एक गाँव निवासी 6 वर्षीय बालिका अपने घर के निकट आयी बारात देखते के लिये गयी थी| रात लगभग 10 बजे तक जब वह वापस नही लौटी तो पिता नें उसकी तलाश शुरू की| लेकिन उसका पता नही चला | रात के लगभग 11:30 बजे मासूम पीड़िता मन्दिर के पास सड़क पर आती मिली| जिसके ऊपर पानी व मिट्टी लगी थी| जब परिजनों नें उससे जानकरी ली तो दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया| पीड़िता नें परिजनों को आरोपी का फोटो देखकर बताया की मल्लू पुत्र सुनील नें उसके साथ गलत काम किया है| रात लगभग 1 बजे थाना पुलिस को सूचना मिली| सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद सरोज फोर्स के साथ मौके पर पंहुचे| सीओ अमृतपुर रविन्द्र कुमार राय व फिल्ड यूनिट नें भी मौके पर जाकर जाँच की| पुलिस को घटना स्थल पर
क्षेत्राधिकारी रविंद्र नाथ राय ने बताया है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| छानबीन की जा रही है|