बिद्युत लाइन के तार व खंभे चोरी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) विधुतीकरण के लिये रखे तार व खंभे चोरी कर लिये गये| मामले में तहरीर दी गयी| पुलिस जाँच कर रही है|
मै. पेंचेट टेक्नोलॉजी के सुपर बाईजर गौरव सिंह परिहार नें तहरीर में बताया कि उनकी फर्म 33 केबी/11 केबी गैसिंगपुर बिजली घर से निर्गत न्यामतपुर व मुंडगाँव फीडर पर विधुतीकरण का कार्य कराया जा रहा है| जिसमे संस्था मै. पेचेंट टेक्नोलॉजी सर्विस द्वारा फीडरों पर मार्च 2023 को दोनों फीडरों पर कार्य किया गया था | 16 जून 2023 को बचे हुए कर को पुन: करनें मजदूर के साथ सुपर बाईजर पंहुचे तो तो न्यामतपुर फीडर पर कुछ अज्ञात लोगों नें लाइन के खंभे क्षतिग्रस्त कर तार व सामग्री चोरी कर ली| ग्राम मुंडगाँव में बने खेलो इंडिया मैदान में रखे 20 पीसीसी पोल भी चोरी कर लिये गये|