देश के युवाओं को खेल की तरफ ध्यान देनें की जरूरत: खली

FARRUKHABAD NEWS राष्ट्रीय सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) एक विद्यालय के वार्षिकोत्सव में शामिल होंने आये अंतर्राष्ट्रीय पहलवान दिलीप सिंह राणा उर्फ़ खली को देखने के लिए भीड़ उमड़ी| इस दौरान खली नें कहा कि देश के युवाओं को खेलों की तरफ रुझान करने की जरूरत है| वह इसके प्रयास में भी लगे है|
उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान खली नें कहा कि उन्होंने पूरे विश्व में लगभग 18 वर्ष तक कुश्ती खेली है| उसके बाद उन्हें लगा की अपने देश के युवाओं को खेल और कुश्ती के लिए तैयार करने की जरूरत है| इसके लिए वर्ष 2015 में पंजाब के जालंधर में एकादमी खोली| जंहा पंजाब के साथ ही यूपी, एमपी, महाराष्ट्र, छतीसगढ़, आदि राज्यों के युवा कुश्ती के गुर सीख रहे है| उनकी एकादमी विश्उव में नम्न्होंबर बन है| खली नें कहा कि जल्द ही वह यूपी में भी एकादमी खोलने की तैयारी में है|
राजनीति और फिल्मों में आने का कोई विचार नही
खली नें बताया कि उन्हें राजनीति में और फिल्मों में आने के कई आफर मिले| लेकिन वह फ़िलहाल फिल्मों और राजनीति में जाने के लिए तैयार नही है| उनका मुख्य उद्देश्य खेलों और विशेषकर कुश्ती को आगे ले जाना है|
शारीरिक रूप से विदेशों के लोग मजबूत
खली नें बताया कि उन्होंने विदेशों में भी कुश्ती लड़ी है| कई देशों में लोग लम्बे और मजबूत बदन के होते है| लेकिन भारत के पहलवानों के हौसले के आगे वह बौने नजर आते है|
खली को देखने को उमड़ी भीड़
पहलवान खली को देखने के लिए विद्यालय और उसके बाहर लोगों की भीड़ उमड़ी| लोग खली के साथ फोटो और सेल्फी लेंने की ताक में नजर आये| कई जगह फोटो खिचनें को लेकर विवाद की स्थित बनी|