जिले में रिमझिम बारिश ने दी गर्मी से राहत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)कई दिन से भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था। बारिश की आस में खेतों में फसल भी सूख रही थी। बीते शनिवार से ही मौसम में बदलाव आया और बारिश हुई| वहीं रविवार सुबह को भी ही धूप ना निकलने और रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया | लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली| पंखें भी कूलर का काम करनें लगे| पूरे दिन बादल छाये रहे| बारिश से जगह-जगह जलभराव जरूर हो गया जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 
दरअसल बीते दिन ही भीषण गर्मी से लोगों की हालत पतली थी| चिपचिपी गर्मी से लोगों के दिन का सुकून और रात चैन छींन लिया था| लेकिन शनिवार शाम से ही बादल और ठंडी हवा के प्रभाव नें गर्मी को दूर कर दिया| रात भर लोग घरों मे सुकून से सोये| रविवार को भी सुबह से धूप ना निकलनें से लोगों को गर्मी का अहसास नही हुआ| सुबह बूंदाबांदी भी हुई| बरसात होनें से खाली पड़े खेतों में जुताई शुरू होगी| लेकिन पक्के के लिये बरसात नुकसान करेगी| बादलों के छाए रहने से रात में भी बारिश की संभावना बनी हुई थी। जलभराव से परेशान रहे लोग बारिश होने से जहां गर्मी से राहत मिली, वहीं इससे जगह-जगह जलभराव हो गया।