इटावा-बरेली हाई-वे पर दुर्घटना में मजदूर की मौत

ACCIDENT FARRUKHABAD NEWS POLICE

rfi mhomadफर्रुखाबाद: बीते दिन मार्ग दुर्घटना घायल हुये थाना राजेपुर के ग्राम नगला पखियान निवासी रफी मोहम्मद कि रविवार को कानपुर ले जाते समय मार्ग में मौत हो गयी| पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| रफी मोहम्मद मछली बेंचने का काम करता था

शनिवार शाम लगभग 6 बजे रफ़ी अपने घर बाइक से जा रहे थे| पांचाल घाट और चाचूपुर के बीच देवकुमार के घर के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हो रफी मोहम्मद घायल हो गये| | इसी घटना में बाइक चालक गुड्डू पुत्र रामनाथ भी घायल हो गयेथे | घटना की जानकारी पुलिस को मिलने पर दोनों की बाइक पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है| गुड्डू के भाई ने बताया कि रफ़ी मोहम्मद की दुर्घटना मैजिक कि चपेट में आने से हुई है| गम्भीर हालत में रफी को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया था| जंहा से उन्हें बीती रात को ही कानपुर के लिये रिफर कर दिया गया था| कानपुर जाते समय उसकी मार्ग में मौत हो गयी| परिजन रविवार सुबह तकरीबन 5 बजे लोहिया अस्पताल लेकर पंहुचे| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|