लापता युवक की तलाश में हरियाणा पुलिस की दबिश

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) लापता युवक के सम्बन्ध में मिली लोकेशन के आधार पर हरियाणा पुलिस नें दबिश मारी लेकिन उसका कोई सुराग नही मिला| जिसके चलते पुलिस वापस खाली हाथ चली गयी|
मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के के थाना सदर भिवानी में सुमित कुमार नाम के युवक सुमित निवासी ग्राम माधवी की गुमशुदगी दर्ज की गयी थी| जिसकी तलाश में हरियाणा पुलिस के उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह, एसपीओ राकेश कुमार आदि ने शहर के मोहल्ला दिल्ली ख्याली कूंचा में दबिश दी| लेकिन उनकी लोकेशन के आधार पर कामयाबी नही मिली| जिसके बाद हरियाणा पुलिस वापस लौट गयी| हरियाणा पुलिस नें कोतवाली फर्रुखाबाद में आमद भी करायी|