किसान की सर्प दंश से मौत, शव घर पंहुचनें पर मचा कोहराम

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता)गन्ने के खेत में पानी लगा रहे किसान को सांप नें काट लिया| जिससे उसकी हालत गंभीर हो गयी| ग्रामीण को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी| पोस्टमार्टम के बाद बीती रात शव घर पंहुचा तो कोहराम मच गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़िया कीराचन के निवासी 52 वर्षीय मुनेश्वर दयाल पूर्व प्रधान हमीरपुर परतापुर कला राम रहीस यादव का खेत बीते एक साल से कर रहे थे| उनके ईख के खेत में पानी लगा रहे थे तभी अचानक सर्प ने डस लिया किसान ने नहीं जान पाया कि उसे सर्प ने काट लिया| जब उनके परिजन खाना लेकर खेत पर पहुंचे तो मुनेश्वर को बेहोशी आनें लगी | पूर्व प्रधान राम रहीस अपनी निजी गाड़ी से किसान को लोहिया अस्पताल लेकर आये जहाँ उपचार के बाद उसकी मौत हो गयी| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया | बीती रात पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर घर पंहुचे तो कोहराम मच गया| पत्नी पप्पी देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया|