सुलह के लिए आये दम्पति की कचेहरी के निकट महाभारत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शुक्रवार को कचेहरी अपने विवाद के लिए सुलह समझौता केंद्र आनें के बाद जब बात नही बनी तो दोनों कचेहरी के निकट अपने में उलझ गये| जमकर मारपीट हुई| युवक ने पुलिस को ससुरालियों के खिलाफ तहरीर भी दी| पुलिस ने उसका मेडिकल भी कराया|
पड़ोसी जनपद मैनपुरी कुर्रा विनायकपुर निवासी प्रबल प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी मेरापुर निवासी एक युवती से हुई थी| साल 2017 को उसकी पत्नी नें दहेज उत्पीड़न का मुकदमा कर रखा था| लिहाजा शुक्रवार को उसे सुलह समझौता के लिए तिथि निर्धारित की गयी थी| जिसके चलते वह अपने पिता श्याम कुमार सिंह व मां साधना देवी के साथ सुलह समझौता केंद्र आया था| केंद्र में बातचीत के बाद जब वह बाहर आये तो कचेहरी के निकट की ससुरालियों ने उस के ऊपर गाली-गलौज करते हुए हमला कर मारपीट कर दी| पीड़ित प्रबल ने पुलिस को पत्नी, ससुर, साले व दो अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी| कोतवाल जेपी पाल ने बताया कि तहरीर मिली है| पीड़ित का मेडिकल कराकर कार्यवाही की जा रही है|